Home जिले के समाचार जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

*राफेल महाघोटाला, नोटबंदी, महंगाई, बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर केंद सरकार को घेरा
*हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं यमुनानगर प्रभारी ओमप्रकाश देवी नगर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भूपेंद्र राणा के अलावा अन्य कांग्रेसी शामिल हुए
यमुनानगर। जिला यमुनानगर में राफेल महाघोटाला, नोटबंदी, महंगाई, बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं यमुनानगर प्रभारी ओमप्रकाश देवी नगर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भूपेंद्र राणा और जिला के समस्त कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर बोलते हुए यमुनानगर प्रभारी ओमप्रकाश देवी नगर ने कहां की मोदी सरकार ने राफेल सौदे में देशहित और देश की सुरक्षा को दाव पर लगाने का अक्षम्य अपराध किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 126 राफेल लड़ाकू जहाज खरीदने के कांग्रेस सरकार के अंतर्राष्ट्रीय टेंडर को खारिज कर दिया और कानून व नियमों को ताक पर रखकर बिना कोई टेंडर जारी किए 36 राफेल लड़ाकू जहाज खरीदने का एक तरफा निर्णय कर दिया प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री राफेल घोटाले पर पर्दा डालने के लिए रहस्यमयी हठधर्मी और साजिशी चुप्पी साधे हुए हैं। उनके पास जनता को जवाब देने का कुछ भी नहीं है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि इस राफेल महाघोटाले में सरकारी खजाने को 41205 करोड रुपए का चूना लगाया है कांग्रेस की यूपीए सरकार ने जब यह सौदा किया था तो इन 36 लड़ाकू जहाजों का मूल्य 18940 करोड रुपए था मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के उस सौदे को निरस्त कर 10 अप्रैल 2015 को इन 36 लड़ाकू जहाजों का सौदा 60145 करोड रुपए में किया है इस मुद्दे पर सरकार गोपनीयता की दुहाई देकर देश को गुमराह कर रही है यह सरकार आम जनता की सरकार ना होकर पूंजीपतियों की सरकार है जिसका सीट जीता जागता उदाहरण 12 दिन पुरानी रिलायंस कंपनी को 30000 करोड़ का ठेका देना है और इस प्राइवेट कंपनी को ठेका देने की मनमानी में सरकारी कंपनी को भी दरकिनार कर दिया गया इस मौके पर वीरेंद्र चौहान, सुरेश कान्हड़ी, सतपाल कौशिक, सुरेश ढांडा, दीप चंद, राजेश कटारिया, छोटे लाल, संजीव चौधरी, डां श्रवण कुमार, महावीर खुर्दी, अजय जोगी ज्ञानेवाला, बलवान चेयरमैन गोलनपुर, रविंद्र बबलू, रुपेंद्र राणा, सुखविंदर फौजी गुन्दियाना सुधीर राणा,अश्वनी शर्मा, हरीश शर्मा, जियालाल, सुरेंद्र कुमार, शानू अहमद, उमंग शर्मा, मनवीर कलेर,आशिक अली, मोहित कंबोज, धर्म सिंह पिंकी, राणा प्रताप अनेक लोग उपस्थित थे।