Home जिले के समाचार बाढ से किसानों को हुआ नुकसान : राजकुमार बुबका

बाढ से किसानों को हुआ नुकसान : राजकुमार बुबका

0
बाढ से किसानों को हुआ नुकसान : राजकुमार बुबका
रादौर इनेलो हल्का प्रधान राजकुमार बुबका बाढ प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा लेते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने मंगलवार को बाढ प्रभावित गांव टोपरा, सुढल, सुढैल, अकबरपुर, हरनौल का दौरा कर फसलों का जायजा लिया। इस अवसर पर राजकुमार बुबका ने कहा कि बाढ से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है। जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। प्रदेश सरकार द्वारा बाढ रोकथाम के लिए करोडों रूपए खर्च किए है। इसके बावजूद बाढ आने के कारण सैकडों किसानों की फसले डुबकर बर्बाद हो गई है।  सरकार बाढ से प्रभावित फसलों का विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रूपए प्रति एकड मुआवजा दें। सरकार के बाढ रोकथाम के दावे पुरी तरह से खोखले साबित हुए है। हर वर्ष बाढ आने से किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। लेकिन प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। हर वर्ष यमुनानदी में ज्यादा पानी आने के कारण किसानों की भुमि का कटाव होता है और फसले भुमि सहित यमुनानदी में समा जाती हेै। यमुनानदी पर होने वाले भुमि कटाव को रोकने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। जिससे किसानों की बेशकिमती भुमि यमुनानदी में समाती जा रही है और किसान भुमिहीन होकर मजदूर बनकर रह गया है। इस अवसर पर रामकरण, जयकुमार, मिल्खासिंह, रोशनलाल, मांगेराम, मायाराम, सरदारासिंह, रोहित, करनैलसिंह, करताराम, रणबीर, गुरनामसिंह, मनदीप, प्रदीप, रवि कुमार, रामसिंह आदि मौजूद थे।