Home जिले के समाचार हिरासत में लिए भाकियू कार्यकर्ताओं को बाबैन पुलिस ने किया रिहा

हिरासत में लिए भाकियू कार्यकर्ताओं को बाबैन पुलिस ने किया रिहा

0
हिरासत में लिए भाकियू कार्यकर्ताओं को बाबैन पुलिस ने किया रिहा
शाहाबाद रैली के दौरान भाकियू प्रधान संजू गुंदयाना व अन्य किसानों को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।
यमुनानगर (रादौर)। रविवार को शाहाबाद में आयोजित हुई भाजपा की किसान धन्यवाद रैली में सीएम से मिलने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना बाबैन में नजरबंद किया था। जिसमें जिला यमुनानगर से भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना व 30 से अधिक किसान शामिल थे। इस दौरान थाना बाबैन में किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। रैली के बाद रविवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा कर दिया। भाकि यू जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने बताया कि रविवार को शाहाबाद में भाजपा की किसान धन्यवाद रैली थी। रैली में किसान सीएम से मिलकर शुगरमिलों की ओर किसानों का बकाया 800 करोड रूपया दिलवाए जाने की मांग रखने वाले थे। लेकिन सरकार ने रैली में पहुंचने से पहले ही किसानों क ो गिरफ्तार करके अपने तानाशाही पुर्ण रवैये को दिखाया है। जिसकी किसान वर्ग निंदा करता है। मुख्यमंत्री सभी के है। उन्हें किसानों की बात सुननी चाहिए। प्रदेश में करोडों रूपए का गन्ने का भुगतान रूका पडा है। जिससे किसान आर्थिक रूप से तंग है। लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। उनकी बात सुनने की बजाय सरकार व प्रशासन के अधिकारियों ने जबरन किसानों को गिरफ्तार कर बाबैन थाने में नजरबंद किया। सरकार की यह कार्रवाई सरासर गलत है और किसानों का गला घोंटने वाला कार्य है। रविवार को कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए किसानों में जिला यमुनानगर से संजू गुंदयाना, जोगिन्द्र गुंदयाना, धर्मपाल, मोहनलाल, चंद्रपाल, जसमेर, सेवासिंह, सुभाष,रिंकू, बिंद्र आदि शामिल रहे।
शाहाबाद रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए जिला यमुनानगर के किसान बाबैन थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए। 
शाहाबाद रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए जिला यमुनानगर के किसान बाबैन थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए।इानइ

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com