Home जिले के समाचार भाजपा सरकार वायदो से बढ़कर विकास कार्य करवा रही है

भाजपा सरकार वायदो से बढ़कर विकास कार्य करवा रही है

0

यमुनानगर। रादौर देश व प्रदेश में भाजपा सरकार वायदो से बढ़कर विकास कार्य करवा रही है। पूरे प्रदेश में हो रहे रिकार्ड़तोड़ विकास कार्यो के कारण ही हरियाणा देश में एक अलग पहचान बना चुका है। भाजपा राज मेंं देश की पूरे विश्व में साख बढ़ी है। यह शब्द यह शब्द भाजपा मंडल रादौर के प्रधान विनोद सिंगला ने कहे। उन्हों कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण की नीतियों को लागू कर रहे है। प्रदेश में वर्षो से चली आ रही भेदभाव व क्षेत्रवाद की प्रथा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाप्त कर दिया है। आज प्रदेश के हर हल्के में एक समान विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाई भतीजावाद की प्रथा को भी खत्म कर भाजपा सरकार मैरिट के आधार पर नौकरी दे रही है। विधायक श्याम सिंह राणा के प्रयासो से रादौर हलके में करोड़ो रूपए के विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रादौर हलके की जनता की वर्षो पुरानी मांगे बस अडडा, उपमंडल का दर्जा तथा सरकारी कालेज बनाने की मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रादौर को उपमंडल का दर्जा मिलने से विकास कार्यो को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश विकास की बुंलदियो को छू रहा है। भाजपा सरकार से पूर्व किसी भी सरकार ने रादौर हल्के में इतने अधिक विकास कार्य नहीं करवाए है जितने भाजपा सरकार ने तीन वर्ष के शासनकाल में करवा दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों, दुकानदारों, कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां लागू की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा है। जबकि कांग्रेस राज में हर रोज नए-नए घोटाले व घपलों के मामले सामने आते थे।