Home जिले के समाचार भाजपा सरकार जनता की उम्‍मीदों पर खरी नही उतरी

भाजपा सरकार जनता की उम्‍मीदों पर खरी नही उतरी

0

यमुनानगर। रादौर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार कही से भी जनतादों पर खरी नहीं उतर पाई है। भाजपा प्रदेश में कुछ महीनों की सरकार है। उसके बाद प्रदेश में जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता की कमान सौंपने जा रही है। जिसके बाद चौधरी भूपेन्द्रसिंह हुड्डा प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह दावा रादौर के पूर्व विधायक डॉ० बीएल सैनी ने शहर में बुधवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुडडा द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को याद कर रही है। कांग्रेस सरकार में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई थी। लेकिन आज जनता हित में कार्य नहीं हो रहे है। बेरोजगार युवा सडकों पर धक्के खा रहे है। जबकि हर वर्ष भाजपा ने देश के दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। लेकिन वायदा झूठा निकला है। इनेलो पार्टी फुट का शिकार हो गई है। पार्टी में चाचा भतीजे की लडाई से पार्टी टूटकर बिखर गई है। जबकि भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है। आने वाला समय केवल कांग्रेस पार्टी का है। इस अवसर पर गुरमितसिंह सढूरा, रमेश राणा लालछप्पर, सतपाल राणा, सुलेख कांबोज आदि मौजद थे।