Home जिले के समाचार बूडिया में श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक धार्मिक आयोजन

बूडिया में श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक धार्मिक आयोजन

0
बूडिया में श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक धार्मिक आयोजन

यमुनानगर। रविवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर मुख्य अतिथि के रूप में जिला यमुनानगर के दयालगढ़ बूडिया में श्री गुरु रविदास जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे इस प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा भी उनके साथ उपस्थित थे!
इस धार्मिक आयोजन में आज गुरु रविदास जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि इनैलों की लडाई अब बढती जा रही है। इनेलों का वह हाल हो गया है, जो एक डूबे हुए जहाज का होता है पहले यह लडाई अदंरूनी थी, लेकिन अब चाचा भतीजा की लडाई आमने सामने की हो गई है। दोनों एक – दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पहले ही चुनाव नजदीक है, ऐसे मे उनका चुनाव में जीतना मुश्किल ही नही,नामुकिन है। उन्होंने इनैलों के नेता अभय सिंह चौटाला पर बोलते हुए कहा कि इनैलो भाजपा की बी टीम है। अब तो भतीजा भी चाचा को कहने लग गया कि वह पिछले चार साल से भाजपा के खिलाफ इसलिये नही बोलते थे क्योकि वह भाजपा के साथ पूरी तरह मिले हुए थे। उन्होंने सत्ता में विपक्ष की भूमिका नही निभाई है वह भाजपा की भाषा ही बोलते थे। अशोक तंवर ने कहा कि काग्रेंस पिछले लंबे समय से लगातार व्यापारियों की लडाई लड रही है भाजपा की सरकार में नोटबंदी व जीएसटी के कारण व्यापार व व्यापारी दोनों पूरी तरह खत्म हो चुके है। राफेल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व उनके सहयोगियों ने किस तरह देश में इतना बडा घोटाला में किया है देश और प्रदेश की जनता का इन वर्तमान सरकारों से मोहभंग हो चुका है अब देश व प्रदेश की जनता का झुकाव काग्रेंस के पक्ष में है। भ्रष्टाचार पर बोलते हुए डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार का अडा बना दिया है। हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। जो भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते थे, उनके राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यमुनानगर जिले में किस तरह अवैध माईनिंग हो रही है। यहां की सडकों की खस्ता हालत ओवरलोडिंग वाहनों की देन है। काग्रेंस की सरकार आने पर अवैध माइनिंग के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी दूसरे राज्यों में हो रहे चुनाव पर कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे है, सभी राज्यों में काग्रेंस आगे चल रही है। काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जैसे ही सरकार बनेगी, दस दिन के अंदर किसानों के कर्जे माफ किए जाएगें। इसके अलावा जो महत्वपूर्ण फैसले है, जल्द लिये जाएगे। उन प्रदेशों को तरक्की के राह पर लेकर जाएगें। वही हरियाणा में कई जिलों में होने वाले मेयर व पार्षद के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लडेगी और उनकी पूरी तैयारी है। वह लगातार इसको लेकर बैठके ले रहे है। यह सरकार चुनावों से बुरी तरह डर रही है इसीलिए हर रोज नई से नई बाते कर चुनावों को टालने का काम कर रही है भाजपा के नेता वार्डो को अपने हिसाब से बनवा रहे है ताकि वह चुनाव जीत सके लेकिन ऐसा नही होगा चाहे सरकार कुछ भी हथकंडा अपना ले परंतु नगर निगम चुनाव में भाजपा की पोल खुल जाएगी और सरकार बुरी तरह से इन चुनावों में हारेगी इस मौके पर उनके साथ चौधरी ओमप्रकाश देवी नगर, सतपाल कौशिक, वीरेंद्र चौहान, केहर सिंह झंडा, संजीव चौधरी, राजेश कटारिया, दीपचंद, सतीश दताना, शिव कुमार बटेडी, सुरेश कानहडी,भूपाल सिंह भाटी,महावीर खुर्दी, सचिन गुप्ता, जितेंद्र मोहन, बलवान सिंह चेयरमैन, सुधीर राणा, विशाल शर्मा आईटी सेल, शानू अहमद, प्रदीप मसाना, अमन शर्मा, इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे