Home जिले के समाचार देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान : भूपेंद्र राणा

देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान : भूपेंद्र राणा

0
देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान : भूपेंद्र राणा

कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस शुक्र वार को शहर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र राणा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव भूपेन्द्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आजादी में हमारी पार्टी का अहम योगदान था। देश को विकसित करने में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने अपने प्राण दिए। आज कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस पर हम सबको समाजिक बुराईयों के खात्मे के लिए आगे आने की शपथ ग्रहण करनी चाहिए। ताकि हम समाजिक बुराईयों का खात्मा कर सके। इस मौके पर बलवान सिंह चेयरमैन, हेमराज कंबोज कुंजल, रविंद्र बबलू, रुपिंदर राणा, संजय राणा, कृष्णलाल टीनू ,अरविंद कंबोज, सुधीर राणा, फारुख खान, जियालाल, अली कौसर, टोनी राणा, विशाल राणा, रोहित ढींगरा, रजत कश्यप, इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।