Home जिले के समाचार प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा ने घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया

प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा ने घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया

0
प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा ने घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया

यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव भूपेंद्र राणा ने घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत हल्का रादौर के गांव राझेडी, फतेहगढ़, बरेहडी, मॉडल टाउन करेड़ा,नाचरौन मैं घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। भूपेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और प्रदेश की जनता चाहे वह मजदूर हो किसान, व्यापारी, नौकरी सभी लोग इस भाजपा सरकार से बहुत ही दुखी है। यह विफल सरकार आम लोगों की जरूरतें भी नहीं सुलझा पा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा मंत्री बन कर रह गए है। धरातल पर कुछ भी विकास नहीं हो रहा है। अभी पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने के बारे में बहुत बड़ी बड़ी बातें की है। परंतु किसान भाइयों को उसका कुछ भी लाभ नहीं हुआ है। इस अवसर पर अरविंद कंबोज, उधम सिंह, कमल कंबोज, मानसिंह, रामपाल, गुलशन, बलजीत  धर्मवीर, लक्ष्मीचंद, राम सिंह, सुमेर चंद कश्यप, प्रदीप कुमार सैनी, अजमेर सिंह सैनी, सुरजीत सिंह कश्यप, पवन राणा नंबरदार, भूषण सरपंच, अमर सिंह, निर्मल सिंह  इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे।