Home जिले के समाचार अशोक गुंबर बने पंजाबी एकता मंच के रादौर विधानसभा प्रधान

अशोक गुंबर बने पंजाबी एकता मंच के रादौर विधानसभा प्रधान

0
अशोक गुंबर बने पंजाबी एकता मंच के रादौर विधानसभा प्रधान
- पंजाबी एकता मंच की नई कार्यकारिणी के सदस्य रादौर में खुशी मनाते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। सत्यम पैलेस रादौर मेें बुधवार को पंजाबी सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में पंजाबी एकता मंच का रादौर विधानसभा क्षेत्र में गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक गुंबर को पंजाबी एकता मंच का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि पुर्ण आहुजा व शशि दुरेजा चेयरमैन ब्ल्ॉाक समिति जगाधरी को मंच का संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा पंजाबी एकता मंच के 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिनमें मास्टर घनश्यामदास मनचंदा रादौर, मुनीष बतरा जठलाना, मुकेश  अरोडा मक्की, अशोक मेहता गुमथला, सुभाष नागपाल रादौर, विरेन्द्र चानना अंटावा, हैप्पी मुंजाल खेडी लक्खासिंह,  हरीश सेतिया रादौर, जगदीश बब्बर कांसापुर शामिल है। चुन्नीलाल बक्शी नाहरपुर व शालू मेहता को महामंत्री नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार केशव नसीब रादौर, कानूनी सलाहकार एडवोकेट नरेश खुराना खेडीलक्खासिंह, मीडिया प्रभारी सतविन्द्रङ्क्षसह रिंकू व प्रिंस खेडी लक्खासिंह, सचिव मंगतराम बठला, सहसचिव मास्टर अर्जुनसिंह, कोषाध्यक्ष  राधाकृष्ण चौपड़ा व जगदीश सचदेवा राझेडी, नगरपार्षद भगवतदयाल कटारिया, महिन्द्रपाल टीना, विजय आढती,  सुशील सेतिया संधाला व सुशील बतरा को मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता सुमित पुरुथी रादौर, अशोक चौपडा भोगपुर को ग्रामीण मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रबंधक मोंटू दुआ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों में महेश सिडाना, किशोरीलाल बतरा, अशोक पुजारा, हरी कालरा, सरदार गुरनामसिंह, रोहित अरोडा, राजू पुरुथी, अनिल मुंजाल, सुखविन्द्रसिंह मक्कड जठलाना, हरीश गांधी नाहरपुर, गुलशन कुमार मसाना, दीपक मेहता खेडीलक्खासिंह, लक्षमणदास मेहता गुमथला, प्रमोद मेहता घेसपुर, महिन्द्र चानना नागल, लवली मान  फर्कपुर, मितेश मेहता बकाना, भगवानदास अंटावा, चिराग सेतिया संधाला आदि शामिल है।