Home जिले के समाचार केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का वैदिक धर्म सर्वोपरि वैदिक यज्ञ समारोह 12 अगस्त को 

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का वैदिक धर्म सर्वोपरि वैदिक यज्ञ समारोह 12 अगस्त को 

0
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का वैदिक धर्म सर्वोपरि वैदिक यज्ञ समारोह 12 अगस्त को 
आकाशवाणी और दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध गायक आचार्य पंडित राधेश्याम वशिष्ठ जी को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद समारोह का सूचना पत्रक देते हुए मुख्य संयोजक आर्य रत्न सौरभ आर्य
युवा संस्कार, वैदिक धर्म दीक्षा, शपथ एवं संकल्प व अभिनंदन सम्मान समारोह के माध्यम से युवाओं को जोडा जायेगा राष्ट्रीय अभियान से : आर्य 
यमुनानगर/रादौर। युवाओ को वैदिक संस्कृति सभ्यता व संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा संस्कार अभियान के तहत परिषद की जिला प्रबंधक समिति की ओर से ग्राम पूर्णगढ में आगामी 12 अगस्त को वैदिक धर्म सर्वोपरि वैदिक यज्ञ समारोह आयोजित होने जा रहा है। परिषद के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक आर्य रत्न सौरभ ने बताया की यह भव्य आयोजन युवा संस्कार, वैदिक धर्म शिक्षा दीक्षा, राष्ट्र सेवा परमो धर्म शपथ एवं संकल्प व आर्य युवा सम्मान समारोह के रूप मे आयोजित किया जायेगा। आर्य रत्न ने बताया कि यह सम्मेलन में स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती वैदिक ज्ञानआश्रम यमुनानगर के सानिध्य मे होगा और आचार्य अशोक शास्त्री वैदिक मंत्रोंउच्चारण सहित सामूहिक यज्ञ कराऐगे। जेएमआईटी कालेज के प्रोफेसर दीपक गौड मुख्यअतिथि, रवि सैनी प्रशिक्षक भारतीय सेना गोवा व नरेश विशिष्ट अतिथि होगे, शपथ एवं संकल्प एडवोकेट यजवेन्द्र सिंह ग्रहण कराऐगे और अध्यक्षता ग्राम पूर्णगढ के सरपंच राजेश कुमार सैनी करेंगे। इस सम्मेलन मे स्वर्ण पदक विभूषित आकाशवाणी और दूरदर्शन के भजनोपदेशक आचार्य पंडित राधेश्याम वशिष्ठ देवबंद उत्तरप्रदेश वैदिक शिक्षा दीक्षा से जुडी प्रस्तुति देंगे। समारोह में जिला के पंजीकृत 21 युवाओं को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र सप्रेम भेंट करते हुए सम्मानित किया जायेगा। आर्य ने विशेष जानकारी में पत्रकारों को को बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनिल आर्य के कुशल नेतृत्व में यह राष्ट्रीय अभियान हर वर्ष की भांति परिषद किमी शाखाओं द्वारा आयोजित किया जाता और देश के युवाओं को राष्ट्र सेवा समाज सेवा से जोडने का सराहनीय प्रयास किया जाता है। समारोह को लेकर सह संयोजक जतिन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तैयारियां जारी है।