एडवोकेट अनिल सैनी को कांगे्रस बीसी सैल का राष्ट्रीय स्तर पर कोर्डिनेटर नियुक्त किया

पूर्व विधायक डॉ बीएल सैनी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अनिल सैनी का दिल्ली में स्वागत करते हुए। 
- पूर्व विधायक डॉ बीएल सैनी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अनिल सैनी का दिल्ली में स्वागत करते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। एडवोकेट अनिल सैनी को कांगे्रस पार्टी द्वारा बीसी सैल का राष्ट्रीय स्तर पर कोर्डिनेटर बनाए जाने पर सैनी समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड पडी है। एडवोकेट अनिल सैनी को त्रिपुरा व मेघालय का कार्यभार सौंपा गया है। शनिवार को हल्का रादौर के पूर्व विधायक डॉ बीएल सैनी व उनके समर्थकों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अनिल सैनी को दिल्ली में फु लमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक डॉ० बीएल सैनी ने अनिल सैनी की नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव अशोक गहलोत का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे छोटे से राज्य के कांग्रेसी कार्यकर्ता को पार्र्टी द्वारा बडी जिम्मेवारी सौपी गई हेै। जिसके लिए पार्टी के नेता बधाई के पात्र है। अनिल सैनी पुराने समय से कांग्रेस से जुडे हुए है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को मजबुती मिलेगी। इस अवसर पर यशवीर सैनी बंसतपुरा, प्रदीप सैनी, रामचन्द्र सैनी, कुलदीप गुर्जर, बलजीत सैनी घेसपुर, सागर सैनी आदि उपस्थित थे।
Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleकभी भी ढह सकती है गांव टोपरा में धर्मशाला
Next articleआओ मंदिर चलें, धर्म-ग्रंथ पढें, बच्‍चों को बताएं अपनी संस्‍कृति : पुरुषोत्‍तम