Home जिले के समाचार हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ -70 ने की चुनावों की घोषणा

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ -70 ने की चुनावों की घोषणा

0
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ -70 ने की चुनावों की घोषणा
अध्यापक संघ के पदाधिकारी बैठक करके चुनावी रणनीति बनाते हुए।

5 अगस्त को होंगे यमुनानगर, कैथल, भिवानी व रोहतक जिलों के चुनाव
यमुनानगर। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चुनावों की घोषणा कर दी गई है।  संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन बताया कि जिले व खंडों के यह चुनाव 16 सितम्बर तक पूर्ण करा लिए जाएंगे फिर दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 10-11 नवम्बर को होगा जिसमे राज्य चुनाव करवाये जायेंगे।
सबसे पहले राज्य के 21 जिलों के 119 खंडों के चुनावों की घोषणा की गयी है। संघ के प्रांतीय चेयरमेन कुलभूषण शर्मा व महासचिव संजीव मंदोला ने बताया कि यमुनानगर, कैथल, भिवानी व रोहतक जिलों के चुनाव 5 अगस्त को होंगे। कुरुक्षेत्र, दादरी, जींद व करनाल जिलों के चुनाव 12 अगस्त को होंगे। फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला व रेवाड़ी जिलों के चुनाव 19 अगस्त को होंगे। सोनीपत, पानीपत व झज्जर जिलों के चुनाव 26 अगस्त को होंगे। 8 सितम्बर को महेंद्रगढ़ व पलवल, 9 सितम्बर को गुरूग्राम, फरीदाबाद व मेवात और 16 सितम्बर को सिरसा के चुनाव करवाये जाएंगे। 10-11 नवम्बर को प्रांतीय सम्मेलन किया जाएगा। संघ के वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सिंह अहलावत व प्रांतीय उपप्रधान साहिब सिंह चौहान ने बताया की जिला चुनावों सम्पन्न करवाने के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमे  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद जिलों के चुनावों को करवाने की पर्यवेक्षक ड्यूटी प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन, प्रवक्ता रविन्द्र राणा व उपप्रधान साहिब सिंह चौहान, उपप्रधान विक्रम सिंह भट्टी की लगाई गयी है। कैथल, करनाल, फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, गुरूग्राम व सिरसा जिलों के चुनाव पर्यवेक्षक संघ के चेयरमेन कुलभूषण शर्मा, उपमहासचिव डॉ रामनिवास शर्मा, गुलजारी लाल व सतीश यादव की देखरेख में सम्पन्न होंगे। भिवानी, रेवाड़ी, पानीपत, महेंद्रगढ़, मेवात जिलों की चुनाव कराने की पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संजीव मंदोला, शक्ति सिंह व फूल कुमार पेटवाड़ की लगाई जाती है। रोहतक, जींद, हिसार जिलों में दिलबाग सिंह अहलावत, जगदीश रेहडू व सुरेंद्र सूरा को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रविन्द्र राणा व उप महासचिव डॉ रामनिवास शर्मा ने बताया कि सभी जिला प्रधान व जिला सचिवों से अपील की जाती है कि वह अपने अपने जिलों के चुनाव पर्यवेक्षकों से सम्पर्क करके उन्हें स्थान बताये व चुनावों की तैयारी के लिए बैठकों का आयोजन करें। अपने अपने जिलों के चुनावों से एक सप्ताह पहले तक सभी खंडों के चुनाव सम्पन्न करवा लें। चयनित खंड प्रतिनिधियों की सूची व लेखा जोखा तैयार कर लें। सभी कार्यों को सम्पन्न करने में जिला स्थित प्रांतीय नेताओं का भी सहयोग लें। संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन, चेयरमेन कुलभूषण शर्मा व महासचिव संजीव मंदोला ने कहा है कि प्रांतीय चुनाव के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com