Home जिले के समाचार गांवों में किया आम अादमी पार्टी क प्रचार

गांवों में किया आम अादमी पार्टी क प्रचार

0
गांवों में किया आम अादमी पार्टी क प्रचार
गांव दामला में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 
यमुनानगर (रादौर)। आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन रविवार को गांव दूधली, दामला, हरगढ, मोडली, झींझरों, रेतगढ आदि में किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठकों में सैकडों ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त गांवों में घर घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर हल्का प्रधान नरेशलाल कांबोज ने कहा कि प्रदेश में  आम आदमी पार्टी का जनाधान दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में प्रदेश के लोग अपना समर्थन आम आदमी पार्टी को देकर उनके उम्मीदवारों को जितवाने का काम करेंगे। प्रदेश के लोग सभी राजनीतिक  दलों को आजमा कर देख चुके है। अबकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना परचम लहराएगी और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद को खत्म करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। लेकिन भाजपा सरकार अपने राज्यों में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं कर पाई है।