Home जिले के समाचार 3 जून को पानीपत जनक्रांति यात्रा में भारी जनसैलाब उमडेगा : बृजपाल छप्पर

3 जून को पानीपत जनक्रांति यात्रा में भारी जनसैलाब उमडेगा : बृजपाल छप्पर

0
3 जून को पानीपत जनक्रांति यात्रा में भारी जनसैलाब उमडेगा : बृजपाल छप्पर
3 जून को पानीपत जनक्रांति यात्रा में भारी जनसैलाब उमडेगा : बृजपाल छप्पर

यमुनानगर (सरस्वती नगर)। कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव थाना छप्पर व मुस्तफाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 3 जून को पानीपत में होने वाली जनक्रांति यात्रा का न्योता दिया. उन्होंने कहा की चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सुनने के लिए हरियाणा प्रदेश भर से भारी जन सैलाब उमड़ आएगा और यह यात्रा हरियाणा प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन लाने का काम करेगी. प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भाईचारा अमन शांति खुशहाली और भाजपा भगाओ कांग्रेस लाओ का नारा है. जन क्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी और साढौरा विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पानीपत जाएंगे. लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ता जा रहा है देश भर में हर उप चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा 2019 लोकसभा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी. हरियाणा प्रदेश की जनता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा सत्ता में देखना चाहती है. इस अवसर पर अक्षय अग्रवाल रोजी नम्दारपुर धर्मवीर ताहरपुर नबाव ग्रेवाल नरेश राणा भीखु राम दीपा गुर्जर लक्ष्मण कोतरखाना मनजीत सिंह जसवीर सिंह अहलावत अजब सिंह राठी गौरव जुड़ा काला मेहलावाली रुपिंदर प्रिंस सैनी महिन्द्र सैनी धर्मपाल सैनी बिट्टू सुल्तानपुर संजीव भट्टल गुरमीत सिंह बब्बर सैनी सोनू राणा रामगोपाल सैनी गजे सिंह आयुष गोरी मौजूद थे.