Home जिले के समाचार भाजपा व कांग्रेस छोड थामा इनेलो का दामन

भाजपा व कांग्रेस छोड थामा इनेलो का दामन

0
भाजपा व कांग्रेस छोड थामा इनेलो का दामन
रादौर में इनेलो पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते राजकुमार बुबका। 
रादौर। गांव घिलौर में इनेलो पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा व कांग्रेस से जुडे बहुत से कार्यकर्ताओं ने इनेलो पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में बूटीराम, प्रेमपाल, सतीश कुमार पूर्व सरपंच, रणजीतपाल, बनारसीदास, मुकेशपाल, अमित कुमार, सुमित कुमार, गुरमितसिंह,  श्यामलाल शामिल है। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक रादौर ईश्वरसिंह पलाका व हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका व राजकुमार बुबका ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस पार्टी से जनता का मोह भंग हो चुका है। दोनों दलों की सरकारों में प्रदेश  के लोगों की अनदेखी हुई है। दोनों दलों ने जनता के हितों पर कुठाराघात किया। जिस कारण अब जनता इनेलो, बसपा गठबंधन को अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है। प्रदेश में आने वाला समय इनेलो बसपा गठबंधन का होगा। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में पैट्रोलियम पदार्थों के दाम बढने से जनता पर महंगाई की मार पड रही है। भाजपा ने जनता से किया गया कोई भी वायदा पुरा नहीं किया।