Home जिले के समाचार पैडबैंक – सेनेटरी पैड डोनेशन ड्राईव आयोजित

पैडबैंक – सेनेटरी पैड डोनेशन ड्राईव आयोजित

0
पैडबैंक – सेनेटरी पैड डोनेशन ड्राईव आयोजित

यमुनानगर। पिंकिश फाउंडेशन से जुड़ी हुई यमुनानगर की “यमुनानगर वरच्यु टीम” द्वारा “पैडबैंक – सेनेटरी पैड डोनेशन ड्राईव” आयोजित की गई। “पैडबैंक” पिंकिश फाउंडेशन की अनोखी पहल जिसमें महिला सहयोगियों द्वारा “पैड डोनेशन ड्राईव” के तहत समाज को जागरूक करते हुए ज़रूरतमंद महिलाओं तथा लङकियों में निःशुल्क बांटे गए।
पिंकिश फाउंडेशन की सदस्याओं द्वारा 50 से अधिक शहरों में अपने ही घर तथा आॅफिस में ही “पैडबैंक ब्रांच” का गठन किया गया है। मुख्य ब्रांच गाज़ियाबाद के कोशांबी में स्थित है।भारत में मासिक धर्म स्वच्छता मानक-
आज के दौर में भी भारतीय परिवारों में मासिक धर्म से जुङी हुई किसी भी प्रकार के विषयों के बारे में खुलकर बात करना निषेध है। इसी कारणवश महिलाओं तथा किशोरियों में मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता से स्वयं की देखभाल करने में असमर्थ रहती हैं। इस प्रकार के विषय को संवेदनशील जानते हुए महिलाएं जानकारी लेने में संकोच करती हैं। पूर्ण रूप से जानकारी न होने के कारण लङकियां तथा महिलाओं को भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मासिक धर्म के दौरान शरीर के संवदेनशील अंगों की साफ सफाई रखना अनिवार्य है।
लगभग 11 करोड़ की संख्या में किशोरियों में इन विषयों पर सही प्रकार से जानकारी न होना पाया गया। जानकारी के आधार पर आंकड़े चौंकाने वाले तथा चिंताजनक हैं। बहुत सी लङकियां तो उन दिनों में मिट्टी, गोबर, प्रकृतिक रूप से सूखे पत्ते इत्यादि पे निर्भर रहती हैं। ऐसे गंदे उपयोग में लाने वाली वस्तुएं “सर्विकल कैंसर” जैसी घातक बीमारी महिलाओं की मौत तक हो सकती है।
क्या आप जानते हैं?
*88% भारत की 35.5 करोड़ महिलाओं तक सैनेटरी पैड पहुंच से बाहर है
*87% लङकियां मासिक धर्म में पुराना कपड़ा उपयोग करती हैं
*60% लङकियां महीन ेके उन दिनों में स्कूल नहीं जाती
*8% ने कभी सेनेटरी पैड के बारे में कभी सुना ही नहीं
*70% लङकियों के परिवार खरीदने में असमर्थ हैं
दिंनाक 30.05.18 सुबह 9 से 11 बजे तक पिंकिश फाउंडेशन की ब्रांच यमुनानगर वरच्यु के द्वारा चनेटी गाँव में सैनेटरी पैड निःशुल्क बाटने हेतु एक कैम्प आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सैनेटरी पैड की जरूरत पङने पर कमी न हो और जो महिलाएं इन्हें खरीदने में असमर्थ है उन महिलाओं और बच्चियों को संस्था द्वारा निःशुल्क पैड बांटे गए।संस्था की मुख्य संचालिका नीरा दिवान ज़ी ने कहा की “स्वस्थ महिला ही समाज को स्वस्थ जीवन प्रदान करती है”। कैंप की नेता गोरक्ष गेरा, पूज़ा मॊंगा और हिमानी के निरीक्षण में अन्य महिला सदस्याओं की टीम द्वारा सम्पन्न किया गया। डाक्टर इंदू कपूर ने महिलाओ कॊ मासिक धर्म के बारे मे ञान दिया। गाँव के सरपंच अशोक ज़ी ने पैड डोनेशन कैंप की सराहना की।
पिंकिश फाउंडेशन पूर्ण रूप से सवा लाख से भी अधिक महिलाओं का समूह है। संस्था देश के अन्य 50 से भी अधिक शहरों में महिलाओं एवं बच्चियों को सशक्त करने के लिए सामाजिक तथा आर्थिक रूप से विकास कार्यों में आगे आकर मदद करती है। ज्ञात रहे पिंकिश फाउंडेशन समय-समय पर आगे भी देश की महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए ऐसे ही सामाजिक कार्य करती रहेगी। संस्था की नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमती शालिनी गुप्ता जी तथा नेशनल पिंक सर्किल नेता श्रीमती दीपिका गर्ग जी, पिंकिश फाउंडेशन, दिल्ली (हेड आफिस) समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग की कामना करती हैं।